मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:17 · नई दिल्ली संस्करण

पुलिस सब इंस्पेक्टर मनीष घूस लेते गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पलामू। जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के थाना रोड निवासी पुलिस सब इंस्पेक्टर मनीष कुमार पिता लालमणि प्रसाद को घूस लेते गिरफ्तार किया गया है। 15 हजार रुपए मनीष रिश्वत ले रहे थे। हजारीबाग की भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने सब इंस्पेक्टर को घूस लेते पकड़ा। सब इंस्पेक्टर मनीष हजारीबाग प्रमंडल के रामगढ़ जिला अंतर्गत गोला थाना में कार्यरत थे। कांड की सुपरविजन रिपोर्ट देने के लिए 20 हजार की रिश्वत मांगी थी। आवेदक रिश्वत नहीं देना चाहते थे। इसलिए इस संबंध में एंटी करप्शन ब्यूरो की हजारीबाग इकाई में मामला दर्ज कराया था। अनुसंधान के बाद मामले को सही पाकर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो हजारीबाग की ट्रैप टीम ने कार्रवाई की।

एसीबी की ओर से जानकारी दी गई है कि आवेदक कुम्हरदगा के सहदेव कुमार द्वारा इस संबंध में मामला दर्ज कराया गया था। सहदेव का आरोप था कि उसकी चचेरी बहु पिंकी कुमारी पति स्वर्गीय खेमनाथ कुमार ने कोर्ट में जाकर दीपक कुमार सुंदरी भवन कांटाटोली के विरुद्ध आवेदन दिया था। इस सिलसिले में गोला थाना में कांड संख्या 71/23 के तहत मामला दर्ज किया गया था। कांड के अनुसंधानकर्ता मनीष कुमार ने आवेदक को दूरभाष पर बताया कि इस कांड में सुपरविजन हो गया है, जब मेरे पास आएगा तब हम रिपोर्ट कोर्ट में भेज देंगे। इसके बाद आवेदक जब अनुसंधानकर्ता से मिलने गया तो उसके द्वारा 20000 रिश्वत की मांग की गई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें