रांची: दीवार से टकराई थाने की जीप, तीन पुलिसकर्मी घायल
रांची, । राजधानी रांची के बरियातू थाना क्षेत्र के चाचा पराठा के
पास शनिवार देर रात करीब दो बजे बरियातू थाना की पुलिस जीप अनियंत्रित
होकर दीवार से जा टकरायी। हादसे में ड्राइवर सहित तीन पुलिसकर्मी घायल हुए
हैं। घायलों में ड्राइवर अशोक उरांव, जमादार उदयकांत और एक अन्य जवान शामिल
हैं। सभी को रिम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।





