मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:53 · नई दिल्ली संस्करण

जींद में युवक ने फेसबुक पर लाइव हाेकर लगाई फांसी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
जींद में युवक ने फेसबुक पर लाइव हाेकर लगाई फांसी

जींद। आरा रोड विश्वकर्मा कालोनी में गुरूवार रात को एक व्यक्ति ने घर में फांसी का फंदा लगा आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने से पहले मृतक ने बाकायदा फेसबुक पर लाइव आया और वीडियो बनाया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में ले नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवाया। शुक्रवार को पुलिस मृतक के शव के पोस्टमार्टम के लिए कागजी कार्रवाई में जुटी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कंधारपाली जिला कटिहार बिहार हाल आबाद आरा रोड विश्वकर्मा कॉलोनी निवासी संजीव ठाकुर (26) ने गुरूवार रात को संदिग्ध परिस्थितियों के चलते फांसी का फंदा लगा लिया। संजीव विश्वकर्मा कालोनी में किराये के मकान लेकर अपने बच्चों सहित रह रहा था। जिसको एक डेढ़ वर्ष की गुडिय़ा भी है। संजीव मरने से पहले फेसबुक पर लाइव आया और कहा कि वह बीमार है। इसलिए फांंसी लगा कर आत्महत्या कर रहा है। घटना का जैसे ही आसपास लोगों को पता चला तो वो मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मृतक के शव को फांसी के फंदे से उतार कर नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवाया। पुलिस चौकी झाज गेट मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए पैतृक घर बिहार में ले जाया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें