मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:23 · नई दिल्ली संस्करण

रंगदारी मांगने वालों को तुरंत गिरफ्तार करे पुलिस : दलबीर किरमारा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

हिसार,। आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष दलबीर किरमारा ने राज्य

सरकार एवं जिला पुलिस प्रशासन से मांग की है कि हिसार में तीन स्थानों से

रंगदारी मांगने वालों को तुरंत गिरफ्तार किय जाए। इसके अलावा अन्य स्थानों

पर हो रही स्नैचिंग व अन्य आपराधिक घटनाओं पर रोक लगाकर जनता को अमन-चैन का

माहौल प्रदान किया जाए।

दलबीर किरमारा शुक्रवार को व्यापार

मंडल व अन्य संगठनों द्वारा आयोजित हिसार बंद के दौरान नागोरी गेट पर

व्यापारियों, दुकानदारों व अन्य संगठनों के प्रतिनिधियों को संबोधित कर रहे

थे। उन्होंने कहा कि दो दिन में ही तीन दुकानदारों से 10 करोड की रंगदारी

मांगना निश्चित तौर पर कानून व्यवस्था को चुनौती है। वो भी ऐसे समय में जब

पुलिस आए दिन चैकिंग अभियान चलाती है, दोपहिया वाहनों की जांच करती है

लेकिन सबने देखा कि महेन्द्रा शोरूम पर फायरिंग करके तीन युवक अपने दोपहिया

वाहन पर साफ बचकर निकल गए।

ऐसे में पुलिस को केवल चालान के नाम पर

जनता को ही परेशान नहीं करना चाहिए बल्कि आपराधिक तत्वों की पहचान भी करनी

चाहिए और उनकी तुरंत गिरफ्तारी सुनिश्चित करनी चाहिए। यही नहीं, इसी तरह

के अपराधियों ने दो अन्य स्थानों से लगातार रंगदारी मांगकर साबित किया कि

वे कितने बेखौफ है।

दलबीर किरमारा ने कहा कि अपराधियों में

कानून व पुलिस का खौफ होना चाहिए और ऐसा तभी हो सकता है जबकि पुलिस पर से

राजनीतिक दबाव कम हो। उन्होंने कहा कि शहर के व्यापारी, दुकानदार व अन्य

काम करने वाले सुबह से शाम तक अपने काम पर बैठकर परिवार का भरण पोषण करते

हैं लेकिन आज उन्हें मजबूरी में शहर बंद करके धरने पर बैठना पड़ा है।

आम

आदमी पार्टी पूरी तरह से पीड़ित वर्ग के साथ है लेकिन साथ ही जनता से यह

भी कहना चाहती है कि जनता ने जिन लोगों को अपना प्रतिनिधि चुना है, उनसे

सवाल अवश्य करें कि क्या उन्हें आज शहरवासियों के साथ नहीं होना चाहिए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें