मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:29 · नई दिल्ली संस्करण

सिरसा: आपरेशन ट्रैक डाउन में पुलिस ने 160 अपराधियों को भेजा जेल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
सिरसा: आपरेशन ट्रैक डाउन में पुलिस ने 160 अपराधियों को भेजा जेल

सिरसा। स्थानीय पुलिस ने ऑपरेशन ट्रैक डाउन के तहत हत्या, लूट, डकैती, हत्या का प्रयास, छीना झपटी व अन्य संगीन मामलों वांछित 168 अपराधियों को जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया है। सिरसा के एसपी दीपक सहारण ने शुक्रवार बताया कि पिछले 14 दिनों में 28 मामले दर्ज कर वांछित आरोपियों सहित 104 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि हत्या, लूट, डकैती, हत्या का प्रयास, छीना झपटी व अन्य संगीन मामलों में 28 वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है।हत्या के मामलें में वांछित पांच हजार रुपए के इनामी बदमाश को भी सिरसा पुलिस ने ऑपरेशन ट्रैक के तहत गिरफ्तार किया है । पुलिस अधीक्षक ने कहा कि संगीन मामलों में संलिप्त 30 लोगों की हिस्ट्रीशीट भी खोली गई है, जिस पर पुलिस लगातार निगरानी रख रही है। एसपी ने कहा कि जहां नशा तस्करों की धरपकड़ की जा रही है, वहीं नशे की काली कमाई से अर्जित की गई संपति का ब्यौरा जुटाया कर उसे जब्त करवाने की प्रक्रिया शुरु कर दी है। इसके अतिरिक्त दो नशा तस्करों की संपति को भी चिंहित कर कर लिया है, जिसे शीघ्र ही स्थानीय प्रशासन की मदद से जब्त करवाई जाएगी है।कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में ऑपरेशन ट्रैक डाउन कारगर साबित हुआ है,जहां पुलिस न केवल कुख्यात अपराधियों पर नकेल कसी है, बल्कि अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त असामाजिक तत्वों के खिलाफ भी निर्णायक कार्रवाई की है। एसपी ने कहा कि यह आँकड़े केवल संख्या नहीं, बल्कि सिरसा पुलिस की उस प्रतिबद्धता का प्रमाण हैं जो जिला के हर नागरिक की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दिन-रात तत्पर है। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ भी हमारा महा अभियान जारी है जो भी व्यक्ति नशे के कारोबार में संलिप्त पाया जाता है उसके खिलाफ पुलिस सख्त एक्शन लेगी तथा उन्हें जेल की सलाखों के पीछे भेजकर ही दम लेंगे। आमजन से भी अनुरोध है कि पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान में अग्रणी भूमिका निभाएं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें