मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:24 · नई दिल्ली संस्करण

जींद : शराब फैक्टरी में हिस्सेदारी का झांसा देकर ठगे 15 लाख

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
जींद : शराब फैक्टरी में हिस्सेदारी का झांसा देकर ठगे 15 लाख

जींद। शहर थाना पुलिस ने शराब फैक्टरी में हिस्सेदारी का झांसा देकर 15 लाख रुपये ठगने पर तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बसंत विहार निवासी महेश ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि उसकी रिषीकेश निवासी सोनू अग्रिहोत्री से जान पहचान रही है। आरोपित ने 2024 में कहा कि वह रिषीकेश में पार्टनशिप में शराब की फैक्टरी लगाना चाहता है। आरोपित ने शराब के कारोबार में मुनाफा भी अच्छा बताया। आरोपित के झांसे में आकर, शराब फैक्टरी में हिस्सेदारी को राजी हो गया।मार्च 2024 में सोनू अग्रिहोत्री, उसकी पत्नी प्रगति अग्रिहोत्री तथा दिवेश जैन उसके पास आए और हिस्सेदारी के 15 लाख रुपये ले गए। बावजूद इसके आरोपितों ने उसे शराब फैक्टरी में हिस्सेदार नहीं बनाया। जब उसे पता चला तो उसने अपनी राशि वापस मांगी। जिस पर आरोपितों ने कुछ दिन का समय मांगा। लंबा समय बीत जाने के बाद भी आरोपितों ने राशि नहीं लौटाई। जब उसने राशि के लिए दबाव बनाया तो आरोपितों ने राशि लौटाने से मना कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। शहर थाना के जांच अधिकारी रामरत्न ने बताया कि पुलिस ने महेश की शिकायत पर आरोपित सोनू अग्रिहोत्री, प्रगति अग्रिहोत्री, दिवेश जैन के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें