मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:25 · नई दिल्ली संस्करण

जींद : कनाडा का रिश्तेदार बता चार लाख ठगे

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

जींद,। कनाडा में रह रहा रिश्ते का भतीजा बता ठगों ने आढ़ती को

चार लाख रुपये को चूना लगा दिया। साइबर थाना पुलिस ने आढ़ती की शिकायत पर

अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर

जांच शुरू कर दी है।

अनाज मंडी के आढ़ती सुरेश कुमार ने शुक्रवार को

साइबर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके फोन पर व्हाट्सअप कॉल

आई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने उसके कैथल निवासी साढू लिच्छी राम का बेटा

सोनू बताया जोकि काफी समय से कनाडा में रह रहा है। उसने कहा कि उसकी पीआर

लगनी है। जिसके लिए चार लाख रुपये एजेंट को फीस देनी है। फिर राशि खाते में

डलवाने की बात कह कर बैंक का खाता नंबर ले लिया।

फिर उसने स्क्रीन

शॉट भेज कर नौ लाख 40 हजार रुपये उसके खाते में डालने के बारे में बताया।

फिर बताया कि आपका मोबाइल नंबर एजेंट हरजीत को दे दिया है। कुछ समय के बाद

फिर दूसरे नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को बैंक कर्मी बताते हुए

विदेश से राशि आने के बारे में बताया। फिर दूसरे नंबर से कॉल आई और उसने

खुद को एजेंट हरजीत बताया। जिसने बीमार मां के इलाज के बारे में चार लाख

रुपये मांगे। राशि न देने पर सोनू की पीआर रद्द करवाने की धमकी दी।

जिस

पर उसने अलग-अलग समय में दिए खाता नंबरों पर राशि को डाल दिया। जब उसने

तथाकथित सोनू से रुपये न आने के बारे में पूछा तो वह कोई ना कोई बहाना बना

देता। आखिर में उसने फोन बंद कर लिया। जिसके बाद वह अपने बैठक में पहुंचा

और कनाडा से डलवाई राशि के बारे में पूछा तो वह खाते में आई नहीं मिली। जिस

पर उसने अपने साढू लिच्छी राम से कनाडा में रह रहे सोनू का मोबाइल नंबर

लिया। बात करने पर पता चला कि उसके साथ किसी व्यक्ति ने सोनू बनकर धोखाधड़ी

की है। साइबर थाना पुलिस ने आढ़ती सुरेश कुमार की शिकायत पर अज्ञात लोगों

के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर

दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें