मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:27 · नई दिल्ली संस्करण

जींद : शराब कारोबार में पार्टनर बनाने का झांसा देकर 80 लाख ठगे

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
जींद : शराब कारोबार में पार्टनर बनाने का झांसा देकर 80 लाख ठगे

जींद। शहर थाना पुलिस ने शराब कारोबार में सांझेदार बनाने का झांसा दे 80 लाख रुपये हड़पने पर तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।गांव शाहपुर निवासी विरेद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अनाज मंडी में आढ़त की दुकान चलाए हुए है। सैक्टर आठ निवासी सुभाष से उसकी पुरानी जान पहचान थी। सुभाष ने उसे एल वन शराब के टेंडर निकले होने की बात कहते हुए सांझेदारी में एल वन लेने की बात कही। इस कार्य में एक करोड़ रुपये निवेश करना भी बताया। कुछ समय के बाद सुभाष, उसका बेटा सौरभ तथा उसकी पत्नी फिर उसे उसकी दुकान पर आए लाइसेंस फीस भरने, स्टॉक लेने की बात कही और ऐसा न करने पर प्लेंटी का भय दिखाया। जिस पर उसने 80 लाख रुपये आरोपितों को नगद दिए। जब उसने पार्टनशिप के दस्तावेज तैयार करने को कहा तो वह टालमटोल करने लगा। जिसके बाद आरोपित ने उसे एक करोड़ की इंट्री लेजरबुक में दिखाई। आरोपित ने उसकी राशि ब्याज सहित देेने का आश्वासन दिया। 19 लाख 50 हजार रुपये आरोपित ने दे भी दिए।

जब उसने सुभाष से 80 लाख रुपये वापस मांगे तो कुछ समय में ब्याज सहित देने की बात कही। बावजूद इसके आरोपित ने राशि नही दी। इसको लेकर पंचायतें भी हुई लेकिन आरोपित ने रुपये नही दिए। जब उसने दबाव बनाया तो सुसाइड कर पूरे परिवार को फंसाने की धमकी दी। शनिवार को जानकारी देते हुए शहर थाना की जांच अधिकारी गीता ने शनिवार काे बताया कि शहर थाना पुलिस ने विरेंद्र की शिकायत पर सुभाष, उसकी पत्नी तथा बेटे सौरभ के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें