मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:32 · नई दिल्ली संस्करण

जींद: लोहा कारोबारी से मांगी दस लाख की चौथ,दी धमकी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

जींद। शहर थाना पुलिस ने लोहा कारोबारी से चौथ मांगने पर एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीडि़त व्यक्ति का आरोप है कि अगर उसने राशि नही तो उसे जान से मारने की धमकी मिली है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। लोहा कारोबारी विशाल जिंदल ने बताया कि उसकी लोहे का कारोबार है। गत 16 सितंबर को उसके फोन कॉल आई।कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद का नाम सोनू तिवारी बताया और दस लाख रुपये की चौथ मांगी। राशि ने देने पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी गई। उस धमकी भरी कॉल को उसने गंभीरता से नही लिया। गत 20 सितंबर को फिर से उसके नंबर पर कॉल आई। कॉल करने वाले ने चौथ राशि न देने पर उसे बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी। कॉल करने वाले ने कहा कि दस लाख रुपये देगा या भूंडा काम करवाएगा। शहर थाना पुलिस ने कारोबारी विशाल की शिकायत पर आरोपित सोनू तिवारी के खिलाफ चौथ मांगने समेत विभिन्न धाराओं के तहत शनिवार काे मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें