मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:22 · नई दिल्ली संस्करण

लड़की ने डीजे पर नाचने से किया इनकार ताे सिरफिरे ने परिजनाें पर किया हमला

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
लड़की ने डीजे पर नाचने से किया इनकार ताे सिरफिरे ने परिजनाें पर किया हमला

जींद। जुलाना क्षेत्र के गांव शामलो कलां में डीजे पर नाचने से मना करने पर लड़की के परिजनों के साथ आरोपितों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिसमें परिजन घायल हो गए। मामले की शिकायत जुलाना थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर 13 आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।शामलो कलां गांव निवासी बिजेन्द्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 13 नवंबर को गांव में उसकी भतीजी की शादी थी। विदाई के बाद शामलो कलां निवासी मोनू, मनदीप उर्फ लाला ने आकर डीजे पर नाचना शुरु कर दिया। दोनों शराब के नशे में थे। परिजनों ने महिलाओं के साथ नाचने से मना किया तो दोनों घर को चले गए। शाम को बारात विदा हो चुकी थी। जिसके बाद गांव के ही मोनू तथा मनदीप ने डीजे पर नाचना शुरू कर दिया। जिस पर उन्होने डीजे बंद करवा दिया। जिसके बाद दोनों अपने घर चले गए। देर रात को सुरेश के मकान के बाहर गाली गलौज करने लगे। जब वे बाहर निकले तो आरोपितों ने हमला कर दिया। जिसमे उसके परिवार के अनिकेत, बिजेंद्र, राजेंद्र, शमशेर घायल हो गए। ग्रामीणों ने बीच बचाव कर हमलावरों की चंगुल से छुडवाया। गुरूवार को जुलाना थाना पुलिस ने बिजेंद्र की शिकायत पर मनदीप, सोनू, अंकित, सावन, आर्यन को नामजद कर आठ अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें