नगड़ी में स्कॉर्पियो से भारी मात्रा में गांजा बरामद
रांची, । पुलिस ने रांची के नगड़ी से एक स्कॉर्पियो से भारी
मात्रा में गांजा बरामद किया है। लोहरदगा एसपी हरिश बिन जमा को मिले सूचना
के आधार पर रांची एसएसपी चंदन सिन्हा के निर्देश पर पुलिस की टीम ने
शुक्रवार की देर रात यह कार्रवाई की है।
घटना के संबंध में बताया
जा रहा है कि ओडिशा से स्कॉर्पियो में गांजा लोड कर तस्कर लोहरदगा की तरफ
जा रहे थे। लोहरदगा पुलिस ने गांजा तस्कर का पीछा करना शुरू किया, तो वो
अपनी गाड़ी को लेकर रांची जाने वाले रास्ते में भागने लगे। लोहरदगा पुलिस
की टीम ने भी तस्कर का पीछा किया। भागने के क्रम में तस्कर की गाड़ी ने
नगड़ी में एक कार को टक्कर मार दी। इसके बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़
जमा हो गयी। लोहरदगा पुलिस भी मौके पर पहुंची और इसकी सूचना रांची पुलिस
को दी। रांची पुलिस ने कार्रवाई करते हुए स्कॉर्पियो और गांजा दोनों को
बरामद कर लिया।





