मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:40 · नई दिल्ली संस्करण

यात्री बस में पुलिस ने मारा छापा, 20 किलो अवैध गांजा के साथ मां-बेटी गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

खूंटी। तोरपा थाना पुलिस ने मंगलवार को सिमडेगा से रांची जा रही मंत्री नामक यात्री बस (जेएच 01 इएफ 8997) में छापामारी कर दो महिला गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से दस किलो अवैध गांजा बरामद किया है। गिरफ्तार दोनों मां-बेटी हैं।

तोरपा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ख्रिस्टोफर केरकेट्टा ने बुधवार को अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पुलिस अधीक्षक अमन कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि दो महिलाएं मंत्री से भारी मात्रा में गांजा लेकर रांची की ओर जा रही हैं। सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए तोरपा के एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर तोरपा थाना क्षेत्र कें कुल्डा जंगल के पास बस को रोक छापामारी कर गीता देवी और उसकी बेटी पिंकी कुमारी को 20 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार दोनों महिलाएं गांगूटोली थाना जलडेगा जिला सिमडेगा की रहने वाली है, पर काफी अर्से से दोनों पंजाब के करतारपुर में रहती हैं।

एसडीपीओ न बताया कि 20 किलो गांजा दस-दस किलो के सीलबंद पैकेट में भरा था। एसडीपीओ ने बताया कि गांजा का गंध नहीं आये, इसके लिए बैग में कुछ सूखी मछलियां रख दी गई थी। गिरफ्तार महिलाओं ने पुलिस को बताया कि वे पिछले तीन वर्षों से इस धंधे में शालि हैं। ओडिशा से सस्ती दर पर गांजा खरीदकर पंजाब मं उसे अधिक कीमत में बेचती थी। उनके पास सें दो स्क्रीन टच मोबाइल और एक बैंक पासबुक भी बरामद किया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें