मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:28 · नई दिल्ली संस्करण

निवेश पर मोटा मुनाफा का झांसा देकर निवेशकों को लगाया एक करोड़ 20 लाख का चूना

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

जींद। कंपनी में निवेश करने पर मोटे मुनाफा का झांसा देकर निवेशकों से एक करोड़ 20 लाख रुपये की ठगी करने पर सदर थाना पुलिस ने कपनी के सात कर्ताधर्ताओं के खिलाफ धोखाधड़ी, फर्जीवाड़ा का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।गांव बरसाना निवासी रविंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वर्ष सितंबर 2023 में उसके पास सुखदेव तथा सुंदर सैनी मिलने के लिए आए थे। उन्होंने बताया कि उन्होंने नाउ वर्ल्ड कंपनी अभी शुरू की है। जिसे सात लोग प्रमोट करेंगे। जितना निवेश करोगे उस राशि से बकरी के दूध के प्राडेक्ट तैयार किए जाएंगे। निवेश की गई राशि की 12 प्रतिशत रॉयल्टी हर महीने खाते में आती रहेगी। जब तक राशि डबल नही हो जाती। उसके समेत 32 लोगों ने कंपनी में निवेश किया है।कंपनी ने उन्हें आईडी बना कर दे दी। रविन्द्र ने बताया कि एक महीने उन्हें रॉयल्टी मिली, लेकिन उसके बाद कुछ नही मिला। फिर उन्हें क्रिप्टो करेंसी का झांसा दिया गया। फिर उन्हें राशि दाेगुनी करने के लिए कहा गया। जो चेक उन्हें दिए गए थे, वे बाउंस हो गए। जब उन्होंने राशि मांगी तो आरोपितों ने उन्हें बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी ओर निवेश राशि को लौटाने से मना कर दिया। सदर थाना पुलिस ने रविंद्र तथा उसके साथियों की शिकायत पर उक्त कंपनी के निदेशक सोनू, बुसानिया होटल के निदेशक राहुल व तेजपाल, क्रिप्टो करेंसी के निदेशक दिनेश मौर्य, दिवाकर मौर्य, फ्यूचर मेकर लाइफ केयर के सीएमडी राधेश्याम, एमडी बंसी सिहाग, सुंदर सैनी, सुखदेव सैनी व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें