मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:15 · नई दिल्ली संस्करण

देहरादून से स्मैक की खेप ला रहे दो तस्करों को पुलिस ने दबोचा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
देहरादून से स्मैक की खेप ला रहे दो तस्करों को पुलिस ने दबोचा

पौड़ी गढ़वाल,। नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत पौड़ी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10.33 ग्राम स्मैक के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब तीन लाख रुपये बताई जा रही है। तस्करी में प्रयुक्त कार को भी पुलिस ने सीज कर दिया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार के निर्देश पर जिलेभर में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना देवप्रयाग पुलिस संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक कार को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में रजत नेगी (21 वर्ष) निवासी पौड़ी के कब्जे से 5.30 ग्राम व काफिल सिद्दकी उर्फ कपिल (24 वर्ष) निवासी धारा रोड, पौड़ी के कब्जे से 5.03 ग्राम स्मैक बरामद हुई।

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि वे स्मैक को देहरादून से कम कीमत पर खरीदकर पौड़ी में अधिक कीमत पर बेचने के उद्देश्य से ला रहे थे। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि उन्हें स्मैक किसने उपलब्ध कराई और इस तस्करी नेटवर्क में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं। दोनों आरोपितों के खिलाफ थाना देवप्रयाग में एनडीपीएस एक्ट की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास और नशा तस्करी से जुड़े नेटवर्क की भी जांच कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें