मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:08 · नई दिल्ली संस्करण

नाबालिग से दुष्कर्म मामले में फरार दो आरोपितों को पुलिस ने यूपी सीमा से दबोचा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
नाबालिग से दुष्कर्म मामले में फरार दो आरोपितों को पुलिस ने यूपी सीमा से दबोचा

हरिद्वार, 03 मई (हि.स.)। जनपद के खानपुर क्षेत्र में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के गंभीर मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

घटना के बाद से दोनों आरोपित लगातार अपने ठिकाने बदलकर गिरफ्तारी से बचने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन आखिरकार पुलिस की सक्रियता और मुखबिर तंत्र की मदद से उन्हें पकड़ लिया गया।पुलिस के अनुसार 29 अप्रैल को एक व्यक्ति ने कोतवाली खानपुर में तहरीर देकर बताया कि उसकी 15 वर्षीय बेटी को कुछ युवकों ने नशीला पदार्थ सुंघाकर अगवा कर लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई और पीड़ित परिवार में आक्रोश व्याप्त हो गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज किया।मामले में तेजी दिखाते हुए पुलिस ने पहले ही एक आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। हालांकि अन्य दो आरोपित गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार फरार चल रहे थे और अपने ठिकाने बदल रहे थे।खानपुर पुलिस ने संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। इसी दौरान सूचना मिली कि दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश सीमा के पास देखे गए हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ग्राम खुशीपुरा के पास घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपितों के नाम पते रासिम पुत्र लतीफ उम्र 21 वर्ष व रिहान पुत्र नौसाद उम्र 18 वर्ष निवासी ग्राम जोग्गावाला बताए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपितों के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए उनका चालान कर दिया।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि नाबालिगों के खिलाफ अपराधों को लेकर पुलिस पूरी तरह गंभीर है और ऐसे मामलों में आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें