मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:55 · नई दिल्ली संस्करण

वाहन जांच के नाम पर पुलिस लोगों के साथ बदसलूकी कर रही है : भाकपा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

मेदिनीनगर। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव रुचिर कुमार तिवारी ने कहा कि मेदनीनगर स्थित छहमुहान चौक पर ट्रैफिक पुलिस एवं पदाधिकारियों द्वारा गाड़ी एवं हेलमेट की जांच की जा रही हैै, जो खतरे से खाली नहीं है। उन्होंने कहा कि पुलिस पदाधिकारियों द्वारा सड़क पर खड़ा होकर जो भी व्यक्ति मोटरसाइकिल से जा रहे हैं उनको अचानक बलपूर्वक रोका जा रहा है, जिससे गाड़ी दुर्घटना होने की संभावना बढ़ जाती है। गाड़ी रोकने के क्रम में ही पुलिस द्वारा बिना हेलमेट चलाने वाले मोटरसाइकिल सवार को पीटा भी जा रहा है। भाकपा नेता ने कहा कि छहमुहान पर दो पुलिस वाले एक बिना हेलमेट के मोटरसाइकिल सवार को बुरी तरह पीट रहे हैं, जो कानून व्यवस्था के खिलाफ है। किसी भी पुलिस को यह अधिकार नहीं है कि बिना हेलमेट के अगर कोई जा रहा है और उसके कहने पर गाड़ी थोड़ा आगे बढ़कर रुकता है तो उसको पीटा जाए । उन्होंनेे कहा कि ट्रैफिक पुलिस वाहन जांच के नाम पर लोगों के साथ बदसलूकी कर रही है, जिसे बंद करने की आवश्यकता है। पुलिस का व्यवहार जनता के साथ मधुर होना चाहिए ना की क्रूरता का व्यवहार होना चाहिए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें