मॉब लिचिंग के रोकथाम के लिए पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
रांची। हालके दिनों में बढ़ते मॉब लिचिंग के रोकथम के लिए एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा ने पेास्टर जारी कर लोगों के बीच जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया है। इसी के तहत सोमवार को डेली मार्केट के थाना प्राभारी राजेश सिन्हा ने डेली मार्केट टैक्सी स्टैंड के पास कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करते हुए मॉब लिचिंग के रोकथाम के लिए प्रचार किया। थाना प्रभारी ने बताया कि भीड़ का हिस्सा बनने से बचे। कोई युवक-युवती या महिला द्वारा बच्चा चोरी,मोबाइल या अन्य किसी बात को लेकर उसे मार पीट नहीं करना है, बल्कि पुलिस को इसकी जानकारी देनी है। पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। भीड़ यदि किसी के साथ आरोपी बात कर मारपीट करती है तो उस पर एफआईआर दर्ज होगा। कानून हाथ में नहीं ले। जगरूक बने और पुलिस की मदद करें। वहीं झारखंड फूटपाथ संघ के अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता ने कहा कि जगरूकता ही हर समस्या का बचाव है। अफवाह से बचे, पुलिस की मदद ले। इस मौके पर कई लोग उपस्थित थे।





