सिर कटी लाश की पहचान के लिए पुलिस को अब बिलाल की तलाश
परवेज कुरेशी
रांची। तीन जनवरी को पुलिस ने ओरमांझी थाना क्षेत्र से जीराबार पलाश पतरस जंगल से सिर कटी लाश को पुलिस ने बरामद किया था। लेकिन इसकी पहचान नहीं हुई। पुलिस ने शव की पहचान व जानकारी देने वाले को पांच लाख रुपेय का ईनाम देने की घोषणा की है। अब तक ऐसे परिजन जिनकी बेटी लापता है उन सभी परिजनों का डीएनए टेस्ट लिया जा रहा है। जिसमें सदर थाना क्षेत्र के रानी बागान , बोकारो सहित कई लोग शामिल हैं। लेकिन रविवार को चान्हो थाना क्षेत्र के बलसोकरा चटवल गांव के रहने वाले एक दंपति परिजन ने शव पर दावा किया है कि सिर कटी शव उसकी बेटी सूफिया की है । इसके बाद पुलिस ने उसका डीएनए टेस्ट लिया है । जब तक डीएनए टेस्ट नहीं आ जाती है तब तक स्पष्ट नहीं कहा जा सकता है । लेकिन पुलिस अब सूफिया की तलाश जारी कर दी है । जिसमें पुलिस को कांके थाना क्षेत्र के चंदवे ग्राम निवासी शेख बिलाल की तलाश है। पुलिस ने उसका सुराग देनेवालों को नकद पुरस्कार देने की भी घोषणा की है। अब तक जो सुराग हाथ लगे हैं, उसके मुताबिक इस कांड का किंगपिन बिलाल को बताया जा रहा है, हालांकि इसकी पुष्टि के लिए बिलाल की गिरफ्तारी जरूरी है। दंपति के अनुसार लाश उनकी बेटी सूफिया परवीन की है जो लगभग दो माह से गायब थी। पुलिस को दंपति ने बताया है कि उनकी बेटी सुफिया का बचपन में खाना बनाने के दौरान पैर जल गया था। रिम्स में जो शव उन्हें दिखाया गया है, उसके भी एक पैर में जले का निशान है। ऐसे में पुलिस भी अब यह मानकर तहकीकात आगे बढ़ा रही है कि यह लाश सूफिया परवीन की है।
सूफिया परवीन ने लगभग 10 माह पहले बलसोकरा गांव निवासी खालिद के साथ प्रेम विवाह हुआ था। इसके बाद वह खालिद के साथ बलसोकरा स्थित उसके गांव में रह रही थी। हालांकि खालिद पहले से ही शादीशुदा है। सूफिया के घर से चंद कदमों की दूरी पर स्थित एक घर में उसका ससुराल था। यहीं सूफिया के साथ उसकी प्यार हुआ और बाद में उसने सूफिया से दूसरी शादी रचा ली। शादी के बाद पिछले लगभग दो माह से सूफिया और खालिद के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जानकारी मिली है कि सूफिया इस बीच शेख बिलाल के संपर्क में आयी और पति को छोड़कर उसके साथ रहने लगी।
इसी शेख बिलाल की तलाश अब पुलिस कर रही है। पुलिस ने उसकी तस्वीर भी जारी की है। रांची के ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने बताया कि बिलाल का सुराग देनेवालों को उचित पुरस्कार दिया जायेगा। बिलाल पहले भी हत्या के एक मामले में जेल जा चुका है। बता दें कि 3 दिन पूर्व सदर थाना क्षेत्र के रानी बागान के रहने वाली एक महिला ने भी सिर कटी शव को अपनी बेटी होने का सारे दावा किया था । हालांकि दूसरे ही दिन सदर पुलिस ने उस महिला की लापता बेटी को पिस्का मोड़ से उसके आशिक के साथ सकुशल बरामद कर लिया था। पुलिस इस हत्याकांड में कोई गलती नहीं करना चाहती है दबाव होने के बाद भी व संयम से काम कर रही है। बता दे कि फरवरी 2014 को बुंडू में अध जली लाश बरामद हुई थी। बताया गया था कि वह प्रीति नामक किसी युवती की है ।इस मामले में उससे संबंध रखने वाले युवकों की गिरफ्तारी हुई थी। हालांकि बाद में प्रीति सकुशल जिंदा तत्कालीन ग्रामीण पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र कुमार झा के सामने वापस आ गई थी।





