मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:10 · नई दिल्ली संस्करण

जींद : 408 ग्राम चरस के साथ एक गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
जींद : 408 ग्राम चरस के साथ एक गिरफ्तार

जींद, 20 जनवरी । जम्मू-कटरा नेशनल हाइवे पुल गांव कालवा के निकट डिटेक्टिव स्टाफ ने एक युवक को काबू कर उसके कब्जे से 408 ग्राम चरस बरामद की है। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने नशा तस्कर के खिलाफ नशीले पदार्थ निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपित से नशा नेटवर्क के बारे में पूछताछ कर रही है।

डिटेक्टिव स्टाफ प्रभारी कमलदीप ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि डिटेक्टिव स्टाफ को सूचना मिली थी कि गांव कालवा-खरकगागर रोड पर जम्मू-कटरा नेशनल हाइवे पुल के नीचे एक युवक नशीले पदार्थ के साथ ग्राहकों का इंतजार कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंची और एक युवक को खड़े पाया। पुलिस कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए मौके से युवक को काबू कर लिया।

नियमानुसार युवक की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से चरस बरामद हुई। जिसका वजन करवाने पर 408 ग्राम हुआ। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए युवक की पहचान गांव कालवा निवासी अमित के रूप में हुई। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने अमित के खिलाफ नशीले पदार्थ निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है। डिटेक्टिव स्टाफ प्रभारी कमलदीप ने बताया कि अमित के नशे के साथ ग्राहकों का इंतजार करने की सूचना मिली थी। आरोपित से नशे के नेटवर्क के बारे मे पूछताछ की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें