मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:53 · नई दिल्ली संस्करण

पुलिस मुख्यालय ने आईपीएस अनूप बिरथरे को भेजा कारण बताओ नोटिस

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची। झारखंड पुलिस मुख्यालय की ओर से आईपीएस अनूप बिरथरे को कारण बताओ नोटिस भेजा गया है। इन पर पांच अलग-अलग फोन नंबर की कॉल डिटेल निकालने का आरोप है। मामले को लेकर मुख्यालय ने 15 दिनों के अंदर जवाब देने को कहा हैं। उल्लेखनीय है कि जमशेदपुर के पूर्व एसएसपी अनुप बिरथरे ने पूर्व डीजीपी डीके पांडेय के मौखिक आदेश पर 5 मोबाइल नंबर का सीडीआर निकाला था। इन पांचों नंबर के निकाले सीडीआर का उपयोग मुकदमे में किया गया था। इस पूरे मामले की जांच सीआईडी ने की थी। सीआईडी ने जांच में अनूप गिरफ्तारी के खिलाफ लगे आरोप को सही पाया और उन्हें दोषी करार दिया है। इस मामले में अनूप बिरथरे के खिलाफ आपराधिक मामला भी दर्ज हो सकता है। वर्तमान में अनूप बिल्थरे जैप-9 के कमांडेंट के पद पर पदस्थापित हैं। मालूम हो कि पूर्व डीजीपी डी के पांडेय, उनकी पत्नी और बेटे के खिलाफ दहेज प्रताड़ना को लेकर उनकी बहू रेखा मिश्रा ने महिला थाना रांची में मामला दर्ज कराया था । डी के पांडेय के बेटे ने कोर्ट में तलाक के लिए मामला दायर किया था। इस मामले में कोर्ट ने एकतरफा फैसला उनके पक्ष में सुनाया था। अदालत में डी के पांडेय की तरफ से पांच नंबरों का सीडीआर जमा कराया गया था। इसी आधार पर रेखा मिश्रा पर विवाह के बाद दूसरे युवक से संबंध रखने का आरोप लगाया गया था। जिन पांच नंबरों का सीडीआर जमा कराया गया था उसमें दो नंबर रेखा मिश्रा और बाकी तीन नंबर पीयूष विजयवर्गीय के थे। यह सीडीआर अनूप बिरथरे ने तत्कालीन डीजीपी डी के पांडेय के मौखिक आदेश पर निकाले थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें