मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:35 · नई दिल्ली संस्करण

जींद : जमीनी रंजिश में आईटीआई अध्यापक की हत्या

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
जींद : जमीनी रंजिश में आईटीआई अध्यापक की हत्या

जींद। आईटीआई अध्यापक की जमीनी रंजिश के चलते योजना के तहत लाठी व डंडों से पीट कर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलने पर उचाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। उचाना थाना पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत पर दो युवकों को नामजद कर तीन-चार अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांव खरकभूरा निवासी अभिषेक ने शुक्रवार को उचाना थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पिता ओमप्रकाश शामली (उत्तर प्रदेश) स्थित आईटीआई में अध्यापक लगे हुए थे। ओमप्रकाश दो दिन पहले छुट्टी पर गांव में आए हुए थे। गुरूवार को देर शाम को उसके पिता अपने मोटरसाइकिल पर तरखा रोड पर खेत में काम करने गए थे। रात को सूचना मिली कि तरखा से खरकभूरा रोड पर रेस्टोरेंट के पास सड़क पर उसके पिता ओमप्रकाश मृत अवस्था में पड़े हुए हैं। जिस पर वह मौके पर पहुंचे तो उसके पिता के सिर, नाक, आंख व चेहरे पर चोटें लगी हुई थीं व पास में मोटरसाइकिल व हेलमेट पड़ा हुआ था।

आसपास पता करने पर पता चला कि उसके पिता के साथ गांव खरकभूरा निवासी अजय व वजीर तथा तीन-चार अन्य ने मारपीट की और फिर योजना के तहत लाठी व डंडों से पीट कर हत्या कर सड़क पर फैंक कर चले गए। अभिषेक ने बताया कि उनके परिवार का अजय व वजीर से जमीनी विवाद चला हुआ है। इसी विवाद के चलते उसके पिता की हत्या की गई है। घटना की सूचना मिलने पर उचाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने अभिषेक की शिकायत पर अजय, सुनील व तीन-चार अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें