मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:28 · नई दिल्ली संस्करण

फतेहाबाद : नशा तस्कर की 70 लाख की अवैध संपत्ति फ्रीज

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
फतेहाबाद : नशा तस्कर की 70 लाख की अवैध संपत्ति फ्रीज

फतेहाबाद। फतेहाबाद पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ अपनी कार्रवाई को और अधिक सख्त कर दिया है। पुलिस की रणनीति अब केवल तस्करों की गिरफ्तारी तक सीमित नहीं है, बल्कि उनकी अवैध कमाई से अर्जित संपत्तियों को जब्त कर उन्हें आर्थिक रूप से कमजोर करना भी है।

एसपी निकिता खट्टर के नेतृत्व में चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान के तहत फतेहाबाद पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने खुनन निवासी आदतन नशा तस्कर हरजिन्द्र सिंह की नशा तस्करी से अर्जित करीब 38 लाख 60 हजार रुपये की अवैध संपत्ति को फ्रीज कर दिया है। इस संपत्ति की वर्तमान अनुमानित बाजार कीमत 70 लाख 60 हजार रुपये से अधिक आंकी गई है। यह कार्रवाई एएसपी दिव्यांशी सिंगला की निगरानी में की गई। उन्होंने बताया कि सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अब नशा तस्करों के आर्थिक ढांचे को जड़ से समाप्त करने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में एएसपी ने बताया कि यह पूरा मामला एक गंभीर घटना से जुड़ा है। गांव खुनन निवासी मंगल सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसके 24 वर्षीय पुत्र दिलशान को आरोपी द्वारा नशीला इंजेक्शन दिया गया था, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ी और इलाज के दौरान नागपुर के एक अस्पताल में उसकी मृत्यु हो गई। इस संबंध में थाना सदर रतिया में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। जांच के दौरान आरोपी हरजिन्द्र सिंह को 2 नवंबर 2025 को गिरफ्तार किया गया था।

वर्तमान में आरोपी जमानत पर है, लेकिन उसके खिलाफ कुल 13 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें से सात मामले एनडीपीएस एक्ट के तहत हैं। मामले की गहन जांच के दौरान थाना सदर रतिया, पुलिस चौकी नागपुर और प्रॉपर्टी अटैचमेंट सेल ने एनडीपीएस अधिनियम की धारा 68-एफ(1) के तहत आरोपी की संपत्तियों की वित्तीय जांच की। जांच में पाया गया कि आरोपी की संपत्तियां उसकी वैध आय से कहीं अधिक हैं और तस्करी के जरिए अर्जित की गई हैं। इसके आधार पर सात फरवरी 2026 को फ्रीजिंग आदेश जारी किए गए, जिन्हें सक्षम प्राधिकारी, नई दिल्ली ने छह अप्रैल 2026 को अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी।

फ्रीज की गई संपत्तियों में गांव खुनन स्थित 30 लाख रुपये की कीमत का पक्का मकान, 8 लाख रुपये की आई-20 कार और 60 हजार रुपये की मोटरसाइकिल शामिल है। अब इन संपत्तियों को बिना सरकारी अनुमति के न तो बेचा जा सकता है और न ही किसी के नाम हस्तांतरित किया जा सकता है। एएसपी दिव्यांशी सिंगला ने कहा कि फतेहाबाद पुलिस नशा तस्करी के खिलाफ पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने चेतावनी दी कि अन्य नशा तस्कर भी पुलिस की रडार पर हैं और उनके खिलाफ भी जल्द ही इसी तरह की सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें