मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:12 · नई दिल्ली संस्करण

जींद :चावलों की आड़ में हो रही थी तस्करी, कैंटर से अफीम व चूरा पोस्त बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
जींद :चावलों की आड़ में हो रही थी तस्करी, कैंटर से अफीम व चूरा पोस्त बरामद

जींद। गांव बेलरखां के निकट नरवाना-पटियाला नेशनल हाइवे पर सीआईए स्टाफ नरवाना ने कैंटर से एक किलोग्राम अफीम तथा 30 किलोग्राम चूरा पोस्त बरामद किया है। अफीम तथा चूरा पोस्त को चावल बैगों की आड़ में तस्करी कर पंजाब ले जाया जा रहा था। सदर थाना नरवाना पुलिस कैंटर सवार दोनों तस्करों से पूछताछ कर रही है।सीआईए स्टाफ नरवाना प्रभारी सुखदेव सिंह ने शनिवार को जानकारी देते हुए बताया कि सीआईए स्टाफ को सूचना मिली थी कि नरवाना-पटियाला नेशनल हाइवे से कैंटर में चावल बैग लोड कर उसमें नशीले पदार्थों छुपा कर पंजाब की तरफ ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर सीआईए स्टाफ ने गांव बेलरखां के निकट एक ढाबे के सामने नाकाबंदी कर नजर रखनी शुरू कर दी। कुछ समय के बाद पंजाब नंबर का कैंटर नरवाना की तरफ आया।पुलिस कर्मियों ने कैंटर को रोक कर तलाशी ली तो चावल बैगों के बीच छुपा कर रखा गया 30 किलोग्राम चूरा पोस्त तथा एक किलोग्राम अफीम बरामद हुई। कैंटर में 385 बैग चावल लोड थे। पुलिस पूछताछ में कैंटर सवार लोगों की पहचान रणजीत सिंह नगर बरनाला निवासी आकाशदीप उर्फ दीपू तथा गांव सोहनेवाला जिला लुधियाना निवासी परमिंद्र के रूप में हुई। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि अफीम तथा चूरा पोस्त को चावल बैगों की आड़ में राजस्थान से तस्करी कर पंजाब के बरनाला ले जाया जा रहा था। सदर थाना नरवाना पुलिस ने आकाशदीप तथा परमिंदर के खिलाफ नशीले पदार्थ निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें