मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:49 · नई दिल्ली संस्करण

जींद : पानी के टैंक में डूबने से दो बच्चों की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
जींद : पानी के टैंक में डूबने से दो बच्चों की मौत

जींद। गांव खटकड़ खेत में बने लेयर फार्म के पास बने पानी टैंक (होदी) में खेलते हुए डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर उचाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मृतक बच्चों के शवों को कब्जे में ले नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।गांव खटकड़ के खेतों में लितानी निवासी अमन ने लेयर फार्म बनाया हुआ है। यहां गांव छपरा बिहार निवासी संत कुमार पासवान पिछले कई सालों से परिवार सहित लेबर के रूप में कार्यरत है। सोमवार रात को संत कुमार के नौ वर्षीय सत्यम व छह वर्षीय रितिक लेयर फार्म के पास बने पानी के टैंक के पास खेल रहे थे। दोनों बच्चे खेलते हुए पानी के टैंक मेंं डूब गए। बच्चों के टैंक में डूबने का जैसे ही पता चला तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बच्चों को तुरंत प्रभाव से उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। मंगलवार को जानकारी देते हुए उचाना थाना के जांच अधिकारी सुखविंद्र ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस दोनों बच्चों के शवों के पोस्टमार्टम को लेकर कागजी कार्रवाई कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें