मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:15 · नई दिल्ली संस्करण

सामूहिक दुष्कर्म के मुख्य आरोपी से पुलिस की मुठभेड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सामूहिक दुष्कर्म के मुख्य आरोपी से पुलिस की मुठभेड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

रुद्रपुर। उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले में एक युवती से कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने मंगलवार तड़के मुठभेड़ के बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान मुख्य आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस के अनुसार शनिवार रात सिडकुल में कार्यरत एक युवती अपने तीन दोस्तों के साथ घूमने निकली थी। आरोप है कि इसी दौरान बाइक सवार तीन युवकों ने उसका अपहरण कर गदरपुर क्षेत्र के जंगल में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

घटना के बाद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए कई पुलिस टीमों और एसओजी को लगाया गया। सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मंगलवार तड़के किच्छा की ओर जा रहे तीनों आरोपितों की बगवाड़ा क्षेत्र में घेराबंदी की। पुलिस का दावा है कि आरोपितों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में की गई कार्रवाई में मुख्य आरोपित गुरबाज सिंह उर्फ मानू के पैर में गोली लगी।

पुलिस ने गुरबाज सिंह, जोगा सिंह और रविंद्र सिंह को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध तमंचे और कारतूस बरामद किए हैं। घायल आरोपी का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों के विरुद्ध सामूहिक दुष्कर्म, अपहरण और अन्य संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें