मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:19 · नई दिल्ली संस्करण

मर्डर व रेप का वांछित कुख्यात आरोपी मुठभेड़ के बाद काबू

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
मर्डर व रेप का वांछित कुख्यात आरोपी मुठभेड़ के बाद काबू

फतेहाबाद। सिरसा पुलिस की कस्टडी से फरार हुए मर्डर व रेप मामले में वांछित कुख्यात आरोपी का फतेहाबाद पुलिस ने एनकाउंटर किया है। सीआईए रतिया पुलिस टीम ने कुख्यात आरोपी को पुलिस मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था में काबू कर लिया। आरोपित के पैर में गोली लगी है। उसे पहले सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।

डीएसपी मुख्यालय एवं क्राइम, कुलवंत सिंह ने सोमवार को बताया कि आरोपी आजाद नगर निवासी महेन्द्र सिंह पुत्र जीत सिंह , अब वाल्मीकि चौक, फतेहाबाद में रहता है। जनवरी माह में सडक़ किनारे मिली एक महिला की डेड बॉडी से जुड़े मर्डर व रेप के मामले में वह वांछित चल रहा था। आरोपी पहले भी सिरसा पुलिस की कस्टडी से फरार हो चुका था और लंबे समय से पंजाब क्षेत्र में छिपकर रह रहा था।

डीएसपी ने बताया कि सीआईए रतिया प्रभारी उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार को सूचना मिली थी कि आरोपी अपनी पत्नी को साथ लेकर पंजाब जाने के उद्देश्य से क्षेत्र में आने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने इलाके में निगरानी बढ़ा दी।इसी दौरान नगला के पास भाखड़ा नहर रोड पर पुलिस टीम को एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन आरोपी ने मोटरसाइकिल मोड़कर भागने की कोशिश की।

इसी दौरान सडक़ पर कंक्रीट होने के कारण मोटरसाइकिल फिसल गई और आरोपी नीचे गिर गया। गिरते ही आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस टीम पर लगातार चार राउंड फायरिंग कर दी। टीम में शामिल एएसआई रघुबीर सिंह को निशाना बनाकर चलाई गई दो गोलियां उनकी बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगीं, जबकि दो गोलियां पास से निकल गई। बुलेटप्रूफ जैकेट के कारण एएसआई रघुबीर सिंह सुरक्षित बच गए। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें चली गोली आरोपी महेन्द्र सिंह के पैर में लगी। इसके बाद पुलिस ने उसे मौके पर ही काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध .32 बोर पिस्तौल, चार खाली खोल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी महेन्द्र सिंह ने बताया कि वह काफी समय से पंजाब में छिपकर रह रहा था और अपनी पत्नी को साथ लेकर वहां जाने की योजना बना रहा था। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और उसके आपराधिक रिकॉर्ड की विस्तृत जांच की जा रही है।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी महेन्द्र सिंह के खिलाफ हरियाणा, राजस्थान और अन्य क्षेत्रों के विभिन्न थानों में चोरी, घर में सेंधमारी, फरारी, आम्र्स एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं के तहत कुल 18 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर उसके नेटवर्क और अन्य वारदातों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।महेंद्र सिंह को चोरी के एक मामले में 23 दिन पहले भिवानी जेल से प्रोडक्शन वारंट पर डिंग थाने में लाया गया था। वह दो दिन की पुलिस रिमांड पर था। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद खाना खिलाकर डिंग थाने लाया गया था। थाने में उसने बाथरूम जाने का बहाना बनाया। जब वह बाथरूम की ओर जा रहा था, तो उसके पीछे एक होमगार्ड का जवान भी था। आरोपी ने होमगार्ड को चकमा दिया और मौके से फरार हो गया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें