मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:56 · नई दिल्ली संस्करण

केंद्रीय गृह मंत्री के दौरा को लेकर पुलिस-जिला प्रशासन ने कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

केंद्रीय गृह मंत्री के दौरा को लेकर पुलिस-जिला प्रशासन ने कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा

बेतिया, 23 फरवरी।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं अन्य अति विशिष्ट व्यक्ति 25 फरवरी को जिला के लौरिया ब्लॉक अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इस कार्यक्रम के अवसर पर विधि व्यवस्था संधारण के लिए की जा रही तैयारियों का आज डीएम एवं एसपी ने जायजा लिया ।

इस क्रम में कार्यक्रम के आयोजक से की जा रही तैयारी के संबंध में जानकारी ली गयी तथा आवश्यक दिशा- निर्देश दिया गया है।साथ ही हेली पैड, मंच, बैरिकेडिंग, वीआईपी सिटिंग, इंट्री, एग्जिट, गैलरी, रैम्प, गैंग्वे, राइजर, मीडिया गैलरी, वाहनों हेतु पार्किंग, मीडिया ओवी वैन पार्किंग, सेफ हाउस निर्माण स्थल का जायजा लिया गया।

निर्माणाधीन हैलीपैड स्थल का जायजा लेने के क्रम में आयोजक को तेजी के साथ निर्माण कार्य पूर्ण कराने को कहा गया। साथ ही कार्यपालक अभियंता, भवन निर्माण विभाग को निर्धारित मानक के अनुरूप हैलीपैड का निर्माण में सहयोग करने हेतु निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी द्वारा आयोजक को प्रत्येक आने-जाने वाले रास्ते को मिट्टी भराई करते हुए स्मूथ बनवाने को कहा गया।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने वाले लोगों की अच्छे तरीके से फ्रिक्सिंग की व्यवस्था की जाय।महिलाओं के लिए कवर्ड फ्रिक्सिंग की व्यवस्था की जाय। कार्यक्रम स्थल पर तैनात सभी पुलिस अधिकारी एवं पुलिस फोर्स अत्यंत ही सतर्कता बरतेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें