मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:39 · नई दिल्ली संस्करण

सड़क पर गुंडई दिखाना पड़ा भारी, पुलिस ने उतारी खुमारी, दो ऑटो चालक समेत आठ हिरासत में

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

देहरादून,। सड़क पर गुंडई दिखाना दो ऑटो चालकों को भारी पड़ गया।

पुलिस ने दोनों की खुमारी उतार दी। सवारी उतारने को लेकर दोनों में विवाद

हुआ था। दोनों ऑटो चालकों ने मारपीट के लिए अपने-अपने साथी बुला लिए थे और

सड़क पर गुंडई दिखा रहे थे। पुलिस ने बुधवार को आठ लोगों को हिरासत में ले

लिया है। मामला बसंत विहार थाना क्षेत्र का है।

गत 26 मई की रात

बसंत विहार थाना क्षेत्र में दो ऑटो चालकों में हुई लड़ाई का वीडियो सोशल

मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो का एसएसपी अजय सिंह ने संज्ञान लेते हुए पुलिस

को तत्काल आरोपितों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। घटना की जांच में

पाया कि प्रथम पक्ष ऑटो चालक आरिफ खान निवासी आजाद कॉलोनी व द्वितीय पक्ष

ऑटो चालक हाकिम सिंह निवासी शास्त्री नगर थाना बसंत विहार के बीच अनुराग

चौक के पास सवारी उतारने को लेकर बहस हो गई थी। दोनों एक-दूसरे के साथ

गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। इस संबंध में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर

आठ लोगों को हिरासत में लिया है।

पुलिस हिरासत में लिए गए

आरोपितों में हाकिम सिंह (38) पुत्र नाथू राम निवासी शास्त्री नगर खाला,

सुजीत कुमार (41) पुत्र जय किशोर पासवान निवासी 546 इंद्रानगर, नाथू लाल

(39) पुत्र होरी लाल निवासी 3बी बसंत विहार एनक्लेव, चौधरी पाल (28) पुत्र

लटूरी पाल निवासी शास्त्री नगर खाला, आरिफ खान (28) पुत्र गय्युर खान

निवासी सत्तोवाली घाटी, आतिफ खान पुत्र अफजाल खान व साहिल खान (25) पुत्र

गय्युर खान निवासी सत्तोवाली घाटी थाना बसंत विहार समेत समीर (25) पुत्र

चांद खान निवासी राजीव नगर चमनपुरी थाना पटेलनगर देहरादून शामिल हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें