मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:55 · नई दिल्ली संस्करण

तुपुदाना में 10 एकड़ में लगी अफीम की फसल को पुलिस ने किया नष्ट

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची: राजधानी रांची के तुपुदाना क्षेत्र के जंगल में 10 एकड़ में लगी अफीम की फसल को पुलिस ने रविवार को नष्ट कर दिया है। सिटी एसपी राजकुमार मेहता के नेतृत्व में पुलिस की टीम में कार्रवाई करते हुए अफीम की फसल को नष्ट किया। सिटी एसपी राजकुमार मेहता अभियान के दौरान ग्रामीणों से मिले और उन्हें समझाया कि जो भी नशे की खेती कर रहे हैं उन्हें सभी ग्रामीण मिलकर समझाईये कि नशे की खेती ना करें। ये नशे की खेती का कारोबार अपराध है। सिटी एसपी ने नशे की खेती करने वाले लोगों को चेतवानी दी। अफीम की खेती करने वाले लोगों को चिन्हित कर केस किया जाएगा। अफीम की खेती करना बंद करें। अभियान के दौरान उन्होंनेग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी। कई ग्रामीणों ने अपने इलाकों की समस्याओं से एसपी को अवगत कराया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें