मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:27 · नई दिल्ली संस्करण

नशे पर पुलिस का प्रहार, तीन तस्कर दबोचे, स्मैक और कार बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
नशे पर पुलिस का प्रहार, तीन तस्कर दबोचे, स्मैक और कार बरामद

चंपावत। चम्पावत पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। बुधवार को लोहाघाट थाना पुलिस ने सघन चेकिंग के दौरान तीन युवकों को 18.07 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। आरोपियों से तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक अल्टो कार भी बरामद की गई, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने जिले में मादक पदार्थों की तस्करी और सेवन की रोकथाम के लिए अभियान को और सख्त करने के निर्देश दिए थे। इन निर्देशों के तहत, लोहाघाट पुलिस टीम ने ऋषेश्वर मंदिर के पास चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध कार को रोका गया, जिसकी तलाशी लेने पर 18.07 ग्राम स्मैक बरामद हुई। इसके बाद तीनों युवकों को मौके पर ही हिरासत में ले लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पंचेश्वर क्षेत्र के ग्राम बागरी निवासी अखिल पांडे, चंपावत थाना क्षेत्र के ग्राम गड़कोट निवासी दीपक चंद्र जोशी और लोहाघाट के चिड़िया दूंगा निवासी राहुल विश्वकर्मा के रूप में हुई है। तीनों के खिलाफ लोहाघाट थाने में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक कुंदन सिंह बोरा, उपनिरीक्षक हरीश प्रसाद, सुनील कुमार, संजय जोशी और अशोक वर्मा शामिल थे। पुलिस ने बताया कि नशे के अवैध कारोबार और इसके नेटवर्क को पूरी तरह खत्म करने के लिए अभियान सख्ती से जारी रहेगा। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें