मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:05 · नई दिल्ली संस्करण

फतेहाबाद में कोकीन तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, नाइजीरियन नागरिक समेत दो मुख्य सप्लायर पकड़े

फतेहाबाद । जिले में चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान के तहत सीआईए टोहाना पुलिस ने करीब 58 लाख रुपये मूल्य की 114.

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन19 बार पढ़ा गया
फतेहाबाद में कोकीन तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, नाइजीरियन नागरिक समेत दो मुख्य सप्लायर पकड़े

फतेहाबाद । जिले में चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान के तहत सीआईए टोहाना पुलिस ने करीब 58 लाख रुपये मूल्य की 114.19 ग्राम कोकीन बरामदगी के मामले में अंतर राष्ट्रीय ड्रग सप्लाई चेन का बड़ा खुलासा किया है। 11 सितंबर को तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने लगातार कडिय़ां जोड़ते हुए मुख्य सप्लायर नाइजीरियन नागरिक रिच्ड डेसमेंट और रोहतक निवासी मंदीप को गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई के साथ ही इस हाई-प्रोफाइल ड्रग्स नेटवर्क में गिरफ्तार होने वाले आरोपियों की संख्या बढक़र पांच हो गई है।

उल्लेखनीय है कि 11 सितंबर 2026 को सीआईए टोहाना की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर फतेहाबाद में भूना रोड फ्लाईओवर के पास एक हुंडई औरा कार से तीन लोगों को काबू किया था।

कार सवार मॉडल टाऊन, हिसार निवासी सोनू कुमार, हिसार के गांव नलवा निवासी रविन्द्र शर्मा और आईटीआई चौक हिसार निवासी निशा को गिरफ्तार कर इनके पास से 114.19 ग्राम कोकीन बरामद की थी। मामले में थाना शहर फतेहाबाद में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था। प्राथमिक आरोपियों से मिली तकनीकी जानकारी, कॉल डिटेल्स और आपसी संपर्कों की जांच के बाद पुलिस असली सप्लायरों तक पहुंचने में कामयाब रही।

नाइजीरियाई नागरिक और रोहतक का मंदीप दिल्ली से काबू

पूछताछ में मिले सुरागों के आधार पर सीआईए टोहाना की टीम ने दबिश देकर नाइजीरिया निवासी रिच्ड डेसमेंट और मंदीप निवासी खरकड़ा, जिला रोहतक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच में सामने आया है कि यही दोनों आरोपी स्थानीय तस्करों को कोकीन की खेप सप्लाई कर रहे थे। पुलिस अब दोनों को रिमांड पर लेकर यह पता लगाने में जुटी है कि यह कोकीन किस रास्ते से भारत लाई गई थी और इसका इस्तेमाल किन-किन जिलों या राज्यों में किया जाना था।

फतेहाबाद पुलिस के अनुसार, इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य केवल ड्रग्स की बरामदगी तक सीमित रहना नहीं है, बल्कि पूरे नशा तस्कर नेटवर्क को जड़ से उखाडऩा है। पुलिस की टीम आरोपियों के मोबाइल नंबरों, वित्तीय लेन-देन, बैंक खातों और उनके अन्य संभावित साथियों की भूमिका को गंभीरता से खंगाल रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ के दौरान इस नेटवर्क से जुड़े कई अन्य बड़े नामों का खुलासा होने की उम्मीद है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें