मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:18 · नई दिल्ली संस्करण

पंजाब में निकाय चुनाव को लेकर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, 26 मई को होगा मतदान

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पंजाब में निकाय चुनाव को लेकर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, 26 मई को होगा मतदान

मोगा। पंजाब में निकाय चुनावों का बिगुल बजते ही राजनीतिक और प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव कार्यक्रम घोषित किए जाने के बाद विभिन्न शहरों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है।

मोगा शहर में नगर निगम चुनावों से पहले पुलिस प्रशासन ने फ्लैग मार्च निकाला। यह मार्च डीएसपी सिटी जतिंदर सिंह के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य आम जनता में सुरक्षा और विश्वास का माहौल बनाना था। फ्लैग मार्च मोगा शहर के प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले इलाकों और रिहायशी क्षेत्रों से होकर गुजरा। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।

डीएसपी सिटी जतिंदर सिंह ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि पंजाब सरकार द्वारा नगर निगम चुनावों की घोषणा के बाद पुलिस-प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है।

उन्होंने कहा, “मोगा शहर में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह फ्लैग मार्च निकाला गया है। इसमें दो एसएचओ समेत लगभग 60 पुलिस जवान हिस्सा ले रहे हैं। हमारा उद्देश्य लोगों को यह संदेश देना है कि चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराए जाएंगे।

बता दें कि राज्य चुनाव आयुक्त राजकमल चौधरी ने 11 मई को पंजाब निकाय चुनावों की तारीखों की घोषणा की थी। पंजाब में आठ नगर निगमों, 71 नगर परिषदों और 21 नगर पंचायतों के चुनाव 26 मई को कराए जाएंगे जबकि मतगणना और चुनाव परिणाम 29 मई को घोषित किए जाएंगे। जिन नगर निगमों में चुनाव होंगे उनमें बठिंडा, कपूरथला, मोहाली, बटाला, मोगा, अबोहर, पठानकोट और बरनाला शामिल हैं।

चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 13 मई से शुरू हो चुकी है और 16 मई तक चलेगी। उम्मीदवार 19 मई तक अपने नाम वापस ले सकेंगे जबकि नामांकन पत्रों की जांच 18 मई को की जाएगी। चुनाव आयोग ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और नियमों के अनुसार कराई जाए।

चुनाव की घोषणा के बाद पंजाब में राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। आम आदमी पार्टी, कांग्रेस, भाजपा और शिरोमणी अकाली दल ने चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। विभिन्न दलों से टिकट पाने के लिए उम्मीदवारों में होड़ मची हुई है।

वहीं, होशियारपुर नगर निगम में वोटर लिस्ट को लेकर उठी आपत्तियों के कारण चुनाव स्थगित कर दिए गए हैं। आयोग ने वहां नई मतदाता सूची तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें