पुलिस ने तमंचा और चाकू के साथ दो युवक पकड़े
हरिद्वार,। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो युवकों को
गिरफ्तार किया है। इनमें एक युवक के पास से एक तमंचा, जिंदा कारतूस व
दूसरे युवक के पास से एक चाकू बरामद हुआ है।
जानकारी के
मुताबिक ज्वालापुर कोतवाली पुलिस को चेकिंग के दौरान दो युवक संदिग्ध
अवस्था में सेक्टर 2 बैरियर के पास से घूमते हुए मिले। पुलिस ने दोनों से
पूछताछ की और उनकी तलाशी ली। युवकों के पास से तमंचा, जिंदा कारतूस और चाकू
बरामद हुआ। युवकों ने अपना नाम बृजवंश राजपूत पुत्र बृजराज निवासी नगीना
जनपद बिजनौर, उत्तर प्रदेश तथा शिवांग पुत्र देवेंन्द्र निवासी कनखल जनपद
हरिद्वार बताया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर
लिया है।





