मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:54 · नई दिल्ली संस्करण

दवा की अवैध सप्लाई करने वाले पांच कारोबारी को पुलिस ने पकड़ा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

मेदिनीनगर : कोरोना काल में जहां ऑक्सीजन और दवाइयों की कमी देखी जा रही है। वहीं दूसरी ओर जिले में लाखों की दवा जब्त की गईं हैं, जब्त दवाओं का मानक के अनुसार ट्रांसपोर्ट नहीं हो रहा था। मामले में पांच कारोबारियों को हिरासत में लिया गया है। जानकारी के अनुसार बिहार के पटना से दवाइयों की खेप पलामू में आ रही थी। इसी दौरान मेदिनीनगर टाउन थाना क्षेत्र के बिस्फुटा पुल के पास वाहन चेकिंग के दौरान दवाओं से लदी पिकअप वैन को पुलिस ने रोका। पिकअप वैन में कारोबारी कोई भी कागजात को नहीं दिखा पाए, जिसके बाद पुलिस ने वैन को टाउन थाना ले गई। मामले में पुलिस ने ड्रग इंस्पेक्टर को जानकारी दी, जिसके बाद दवाओं की जांच शुरू हुई। टाउन इंस्पेक्टर अरुण कुमार माहथा ने बताया कि मामले में ड्रग इंस्पेक्टर जांच कर रहे हैं, उनकी जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। जिस पिकअप वैन से दवाओं का ट्रांसफर हो रहा था। वह मानक के अनुसार नहीं था। पिकअप वैन में गर्भवती महिलाओं को प्रसव के दौरान दिए जाने वाले इंजेक्शन भी थे। इंजेक्शन को दो से 8 डिग्री तापमान में रखे जाते हैं, लेकिन पिकअप वैन में खुले में उसे ट्रांसपोर्ट किया जा रहा था। पिकअप वैन में कई जीवन रक्षक दवाएं मिली हैं, जिन्हें मानक के अनुसार गाड़ी में नहीं रखा गया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें