पुलिस एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने डीजीपी से मिलकर दी बधाई
रांची। झारखण्ड पुलिस एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल प्रांतीय अध्यक्ष योगेन्द्र सिंह के नेतृत्व में महामंत्री अक्षय कुमार राम, वरीय उपाध्यक्ष अखिलेश्वर पाण्डेय, प्रांतीय संयुक्त सचिव प्रथम मो महताब आलम एवं केन्द्रीय कार्यकारिणी सदस्य ललन प्रसाद सिंह द्वारा झारखण्ड के नए महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक नीरज सिन्हा से मुख्यालय में शिष्टाचार भेंट कर उन्हें बधाई दी। झारखण्ड पुलिस एसोसिएशन के भेंट के दौरान महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक द्वारा सकारात्मक आश्वासन दिया कि शीघ्र बैठक कर पुलिस एसोसिएशन के लंबित मांगो का निष्पादन करेगें।





