बाइक चोरी गिरोह के दो लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
देवघर। देवघर नगर थाना क्षेत्र से विगत 24 अगस्त को चोरी हुई बाइक मामले का देवघर पुलिस ने खुलासा करते हुए गुप्त सूचना के आधार पर नगर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर दो बाईक चोरी गिरोह के चोरों को गिरफ्तार कर लिया। जिसमें सलोना टांड़ निवासी कुलदीप रावत और गोलू महारा को गिरफ्तार किया गया है । इनके पास से चोरी की बाइक भी बरामद कर ली गई है। देवघर नगर थाना के इंस्पेक्टर विक्रम प्रताप सिंह ने कहा कि नगर थाना क्षेत्र में इन दिनों बाइक चोरी की घटना बढ़ रही है और यह किसी गिरोह के द्वारा किया जा रहा है। गिरफ्तार किए गए दोनों अपराधियों से पूछताछ की जा रही है। कई अहम खुलासे होने की संभावना है । बहुत जल्द बाइक चोर सरगना का खुलासा किया जाएगा और गिरफ्तारियां भी की जाएगी।





