मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:54 · नई दिल्ली संस्करण

पलामू में बड़ी वारदात से पहले पुलिस के हत्थे चढ़े बदमाश, पिस्टल के साथ चार गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

हुसैनाबाद (पलामू) : पलामू जिले के हुसैनाबाद में पुलिस ने गुरुवार को जपला-हैदरनगर मुख्य रोड के पटेल चौक के पास से सफेद रंग की हुंडई कार से हैदरनगर की ओर से आ रहे चार को गिरफ्तार किया। उनके पास से एक लोडेड पिस्तौल बरामद की गई। गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान मनीष यादव- लोटनिया, पंकज कुमार यादव-सिद्धनाथ नगर, साजिद खान-उपरीकला और फैजल अली-इस्लामगंज के रूप में की गई है। चारों हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के ही निवासी हैं। पूछताछ के बाद पुलिस ने सभी को गुरुवार को जेल भेज दिया गया। एसडीपीओ पूज्य प्रकाश ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि हुंडई कार से हैदरनगर की ओर से जपला की ओर कुछ संदिग्ध जा रहे हैं। इंस्पेक्टर सह हुसैनाबाद के थाना प्रभारी अजय कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर हुसैनाबाद थाना से सटे पटेल चौक के पास सघन वाहन चेकिंग के क्रम में उनके पास से एक पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और मोबाइल मिला। चारों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया। एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस को देखते चारो युवक कार से उतरकर भागने लगे थे, परंतु हुसैनाबाद पुलिस ने दौड़ाकर चारों को पकड़ लिया। सभी के तलासी के दौरान मनीष यादव के कमर से सिल्वर कलर का एक पिस्टल के साथ दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। उन्होंने बताया कि हुसैनाबाद पुलिस ने हुंडई कार जिसका नम्बर जेएचओ बीजे-5671 को जब्त कर थाना परिसर में पार्क कर दिया गया है। चेकिंग अभियान में हुसैनाबाद थाना के पुलिस अवर निरीक्षक गौतम उरांव, कुणाल कुमार, हवलदार राममोहन राम, आरक्षी युद्धवीर सिंह, प्रदीप रजक, ब्लेन्द्र उरांव आदि शामिल थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें