मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:05 · नई दिल्ली संस्करण

पुलिस ने वर्ष 2024 में अबतक नशे के कारोबार में संलिप्त 155 आरोपितों को किया गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

रांची,। रांची पुलिस ने वर्ष 2024 में अबतक नशे के कारोबार में

संलिप्त 155 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान अफीम, डोडा, ब्राउन

शुगर, गांजा काफी मात्रा में बरामद किया है।

रांची के एसएसपी चंदन

कुमार सिन्हा ने गुरुवार को बताया कि रांची पुलिस के जरिये विभिन्न थाना

क्षेत्रों के सुदूरवर्ती जंगली एवं दूर्गम क्षेत्रो में अफीम की अवैध फसल

को न केवल नष्ट किया गया है। बल्कि विधि-सम्मत कार्रवाई करते हुए कई मामले

भी दर्ज किये है। अबतक विभिन्न थाना क्षेत्र में 53 स्थानों पर सैकड़ो एकड़

में की जा रही अफीम की अवैध खेती को नष्ट करते हुए नौ मामले दर्ज किये गये

है, जिसमें एक आरोपित की गिरफ्तारी की गई है।

इस संबंध में

अन्य एजेंसी से समन्वय स्थापित करते हुए अफीम की अवैध खेती का सेटेलाईट

ईमेज प्राप्त कर अफीम की खेती वाले हॉट स्पॉट स्थलों को चिन्हित कर

कार्रवाई की गयी है। आरोपितों के खिलाफ गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की

कार्रवाई की जा रही है । इस पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने एवं विधि-सम्मत

कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि बैकवर्ड लिंकेज और फॉरवर्ड लिकेज

(संलिप्त गंतव्य स्थल तथा अवैध व्यापार में संलिप्त व्यक्तियों )को न केवल

झारखंड राज्य बल्कि अन्य राज्यों (राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, पश्चिम

बंगाल, बिहार) में चिन्हित कर कार्रवाई की जा रही है।

अबतक

रांची पुलिस द्वारा कुल 13.57 किलोग्राम तैयार अफीम बरामद करते हुए 10

मामले दर्ज किये है जिसमें 15 आरोपितों की गिरफ्तारी की गई है। शेष बचे

आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

एसएसपी ने

बताया कि वर्ष 2024 में अबतक अफीम डोडा के अवैधऔर अंतर्राज्यीय व्यापार

नेटवर्क को भी ध्वस्त करने में तथा उसके विरूद्ध कठोरतम कार्रवाई करने में

रांची पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है। इस क्रम में अबतक 13631 किलोग्राम

अफीम डोडा बरामद किया गया है। इस मामले में 10 काण्ड दर्ज किया गया है और

इसमें शामिल 14 आरोपितों को गिरफ्तार करते हुए कुल 10 मालवाहक वाहन जब्त

किये गये है। अफीम डोडा के व्यापार में संलिप्त गंतव्य स्थल तथा अवैध

व्यापार में संलिप्त व्यक्तियों के अंतर्राज्यीय नेटवर्क को चिन्हित किया

गया और इस दिशा में विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।

एसएसपी ने

बताया कि पुलिस ने गांजा के अवैध तस्करी, परिवहन, व्यापार के विरूद्ध भी

कठोरतम कार्रवाई करते हुए वर्ष 2024 में अबतक 571.121 किलोग्राम गांजा

बरामद किया गया। इस मामले में 22 काण्ड विभिन्न थानों में दर्ज कर 33

आरोपितों को गिरफ्तार किया है। शेष बचे आरोपितों के के खिलाफ छापेमारी की

जा रही है। यहां तक की स्थानीय स्तर पर अवैध रूप से छोटे पैमाने पर

खरीद-बिक्री के व्यापार में संलिप्त अपराधकर्मियों के विरूद्ध भी छापेमारी

करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

एसएसपी ने

बताया कि हाल के दिनों में रांची शहर और आसपास के क्षेत्रों में नशे के

कारोबार में संलिप्त नेटवर्क को चिन्हित करते हुए ब्राउन शुगर के भण्डारण,

खरीद-बिक्री एवं तस्करी के रोकथाम की दिशा में रांची पुलिस के जरिये

सार्थक, कठोर एवं प्रभावी कार्रवाई की गई है। अबतक कुल 521.70 ग्राम ब्राउन

शुगर बरामद करते हुए 34 काण्ड दर्ज किये गये है।मामले में 70 लोगों को

गिरफ्तार करके न्यायिक हिरासत में भेजा गया हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें