मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:50 · नई दिल्ली संस्करण

वसुधारा ट्रेक पर घायल यात्री का पुलिस और एसडीआरएफ टीम ने किया रेस्क्यू

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

गोपेश्वर। चमोली जिले के बदरीनाथ धाम क्षेत्र के वसुधारा ट्रेक पर रविवार रात एक यात्री के पैर में चोट लगने से वह चलने में असमर्थ हो गया। सूचना मिलने पर बदरीनाथ से पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर घायल यात्री को सुरक्षित रेस्क्यू कर प्राथमिक उपचार के लिए बदरीनाथ के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वर्चुअल थाना पुलिस के अनुसार, बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी अविनाश कुमार वसुधारा ट्रेक पर ट्रेकिंग के दौरान फिसलकर गिर गए थे। उनके पैर में गंभीर चोट लगने के कारण वे आगे बढ़ने में असमर्थ हो गए। अविनाश ने मदद के लिए 112 पर कॉल किया, जिसके बाद कोतवाली बदरीनाथ से कॉन्स्टेबल संतोष रावत, आरक्षी आदर्श और एसडीआरएफ की टीम तुरंत मौके पर पहुंची।टीम ने अविनाश को मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया और सावधानीपूर्वक ट्रेक से बाहर निकाला। उन्हें बदरीनाथ ले जाकर आगे का चिकित्सा उपचार प्रदान किया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें