मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:47 · नई दिल्ली संस्करण

भारत-पाक सीमा से सटे पठानकोट क्षेत्र में पुलिस-बीएसएफ ने चलाया सर्च ऑपरेशन

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
भारत-पाक सीमा से सटे पठानकोट क्षेत्र में पुलिस-बीएसएफ ने चलाया सर्च ऑपरेशन

चंडीगढ़ : भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे पठानकोट के सीमावर्ती क्षेत्रों में गुरुवार को जिला पुलिस और बीएसएफ ने संयुक्त रूप से विशेष सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान सीमावर्ती दरियाओं के किनारों, जंगलों और अन्य सुनसान क्षेत्रों की बारीकी से जांच की गई। इसके अलावा कई लोगों से पूछताछ भी की गई और हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी गई।

जिला पुलिस प्रमुख एसएसपी दलजिंदर सिंह ढिल्लों ने बताया यह नियमित सुरक्षा अभियान का हिस्सा है, जिसका मुख्य उद्देश्य कानून-व्यवस्था को मजबूत करना और समाज विरोधी तत्वों पर अंकुश लगाना है।

यह अभियान थाना नरोट जैमल सिंह के प्रभारी सब-इंस्पेक्टर कुलदीप राज के नेतृत्व में चलाया गया, जबकि डीएसपी ऑपरेशन गुरबख्श सिंह बाजवा भी विशेष रूप से मौजूद रहे। इस दौरान सुरक्षा बलों ने सीमावर्ती गांवों में कई संदिग्ध ठिकानों की गहन तलाशी ली।

डीएसपी गुरबख्श सिंह बाजवा ने बताया कि जिला पुलिस प्रमुख के निर्देशों के अनुसार लोगों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए समय-समय पर ऐसे सर्च ऑपरेशन चलाए जाते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी व्यक्ति को किराए पर रखने या मकान किराए पर देने से पहले उसकी पूरी पहचान संबंधी जानकारी पुलिस के साथ अवश्य साझा करें, ताकि अपराधियों और समाज विरोधी तत्वों तक पहुंचना आसान हो सके।

उन्होंने कहा कि यदि किसी को अपने आसपास कोई संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि दिखाई देती है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के आपसी सहयोग से ही अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है तथा सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति और सुरक्षा का माहौल बनाए रखा जा सकता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें