मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:52 · नई दिल्ली संस्करण

अस्पतालों में दलाल तंत्र के खिलाफ पुलिस का एक्शन, पांच गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

अस्पतालों में दलाल तंत्र के खिलाफ पुलिस का एक्शन, पांच गिरफ्तार

कोलकाता, 23 फरवरी । पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के सरकारी अस्पतालों में मौजूद दलाल तंत्र के खिलाफ पुलिस ने धरपकड़ अभियान चलाया। इस सिलसिले में एनआरएस और एसएसकेएम अस्पताल से कुल पांच लोगों की गिरफ्तारी हुई है।

कोलकाता पुलिस के संयुक्त आयुक्त (अपराध) मुरलीधर शर्मा ने गुरुवार सुबह इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एक दिन पहले बुधवार को एनआरएस अस्पताल परिसर में ऐसे दलालों के खिलाफ अभियान चलाया गया जो यहां आने वाले मरीजों को जल्द इलाज उपलब्ध कराने के नाम पर रुपये ऐंठते थे। इनकी पहचान प्रयाग शाह (52), पंकज पांडे (30) और पवित्र मुखर्जी (52) के तौर पर हुई है।

इसी तरह से एसएसकेएम अस्पताल में अभियान चलाया गया, जहां से उत्तम दास और मनोज मल्लिक को पकड़ा गया। इन सभी से पूछताछ कर इनके अन्य साथियों के बारे में पता लगाया जा रहा है।

सरकारी अस्पतालों में दलाल तंत्र लंबे समय से सक्रिय है, जो गरीब मरीजों को विभिन्न सेवाएं दिलवाने का झांसा देकर रुपये ऐंठता है। जबकि अस्पतालों में लगभग सारी सेवाएं मुफ्त हैं।

मुरलीधर ने बताया कि लंबे समय से इस तरह की शिकायतें मिल रही थीं जिसके बाद कोलकाता पुलिस की गुंडा दमन शाखा (एआरएस) ने यह अभियान चलाया। इन सभी को आज गुरुवार दोपहर बाद कोर्ट में पेश कर हिरासत में लिया जाएगा।

राष्ट्रीय सागर

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें