मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:17 · नई दिल्ली संस्करण

(अपडेट) प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री धामी से धराली आपदा में राहत कार्यों की जानकारी ली, मदद का दिया भरोसा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
(अपडेट) प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री धामी से धराली आपदा में राहत कार्यों की जानकारी ली, मदद का दिया भरोसा

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से दूरभाष पर बातचीत कर उत्तरकाशी जनपद के धराली क्षेत्र में हाल ही में हुई प्राकृतिक आपदा और राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी ली। प्रधानमंत्री ने केन्द्र सरकार की ओर से हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया है।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को बताया कि राज्य सरकार राहत और बचाव कार्यों में पूरी तत्परता के साथ जुटी हुई है। लगातार हो रही भारी वर्षा के कारण कुछ क्षेत्रों में कठिनाइयां आ रही हैं लेकिन सभी संबंधित एजेंसियां समन्वय के साथ कार्य कर रही हैं।

मुख्यमंत्री धामी, धराली बाजार, हर्षिल एवं आसपास के क्षेत्रों में आपदा से हुई क्षति का निरीक्षण करने के लिए सहस्त्रधारा हेलीपैड से प्रस्थान कर चुके हैं। वे धराली बाजार, हर्षिल एवं आसपास के क्षेत्रों में आपदा से हुई क्षति का निरीक्षण और उत्तरकाशी में कैम्प/आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत-बचाव कार्यों की समीक्षा करेंगे।

उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में मंगलवार दोपहर धराली गांव में बादल फटने से भारी तबाही हुई है। खीरगंगा नदी में सैलाब आ गया। इस आपदा में अबतक 4 लोगों की मौत हुई है और कई लोग लापता बताए जा रहे हैं। बुधवार सुबह से ही घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य में जारी है। सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ संहित अन्य एजेंसियां युद्धस्तर पर राहत कार्यों में जुटी हुई हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें