मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:29 · नई दिल्ली संस्करण

फरीदाबाद में एक्सप्रेस-वे का प्रधानमंत्री करेंगे उदघाटन

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
फरीदाबाद में एक्सप्रेस-वे का प्रधानमंत्री करेंगे उदघाटन

फरीदाबाद। जिले में लोगों को बड़ी सौगात दिल्ली-मुंबई-वड़ोदरा एक्सप्रेस वे खुलने से लोगों को घंटों लगने वाले जाम से मुक्ति मिलेगी। फि़लहाल एक्सप्रेस को लोगों के लिए ट्रायल बेस पर खोला गया है। वहीं जिला उपायुक्त विक्रम सिंह यादव ने गुरुवार को इसका निरीक्षण किया। जेवर ग्रीन एक्सप्रेस वे को लेकर भी अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि दिल्ली मुंबई वड़ोदरा एक्सप्रेस वे फरीदाबाद से कालिंदी कुंज तक लोगों के लिए अनौपचारिक तौर पर खोल दिया गया है। जिससे फरीदाबाद के लोगों को घंटों तक लगने वाले जाम से मुक्ति मिल जाएगी। डीसी विक्रम सिंह यादव ने कई विभागों के अधिकारियों के साथ मिलकर पूरे रोड का निरीक्षण भी किया है। बता दे कि इस एक्सप्रेस-वे का प्रधानमंत्री जल्द उद्घाटन करेंगे।जेवर एयरपोर्ट को जोडऩे वाले ग्रीन नेशनल हाईवे के निर्माण को लेकर भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द इस पर काम और तेजी से बढ़ाया जाना चाहिए। लंबे इंतजार के बाद मोहन में कट की मंजूरी को लेकर भी जगह का निरीक्षण किया गया। वही डीसी विक्रम सिंह यादव ने पुलिस अधिकारियों को भी आदेश दिए हैं कि वह गलत साइड से चलने वाले वाहन चालकों के खिलाफ शक्ति से कार्रवाई करें।इसके अलावा रोड किनारे पड़े गंदगी के घेरे को भी जल्द से जल्द साफ करने के आदेश भी अधिकारियों को दिए गए हैं। साथ ही नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों को भी जहां पर ब्रेकर की जरूरत है, लगाने के आदेश दिए हैं, ताकि लोग दुर्घटनाओं से बच सकें। डीसी विक्रम सिंह यादव ने बताया कि फरीदाबाद को एक बड़ी सौगात मिली है, जिससे लोग फायदा उठा सकते हैं और साथ ही उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि वह साइड में लगी ग्रिल और अन्य सामान को नुकसान ना पहुंचाए, बल्कि उसका अच्छे से रख रखाव करने में सहयोग करें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें