मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:56 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार को अप्रैल में पीएम मोदी देंगे वंदे भारत की सौगात, 7 घंटे में होगा पटना से रांची का सफर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

News Vande Bharat Express Train: 25 अप्रैल को इस का परिचालन शुरू होने की संभावना है. यह ट्रेन सप्ताह में 6 दिन चलेगा. रांची-पटना के बीच वंदे भारत चलाने पर लगभग सहमति बन गई है.

Patna To Hatia Vande Bharat Express: पटना से हटिया के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन अप्रैल महीने से शुरू होने की संभावना है. नई ट्रेन की संभावित परिचालन के लिए रेलवे ने इसकी तैयारियां पूरी कर ली है. सूत्रों के मुताबिक पीएम नरेंद्र मोदी हरी झंडी दिखाकर इसको रवाना करेंगे.

सप्ताह में 6 दिन चलेगी यह ट्रेन

यह ट्रेन सप्ताह में 6 दिन चलेगा. अब तक की जानकारी के मुताबिक ये वंदे भारत ट्रेन सुबह पटना से खुलेगी. वहीं, दोपहर में हटिया से पटना के वापस लौटेगी. इस ट्रेन के शुरू होने के साथ ही पटना और रांची के बीच का सफर मात्र 7 घंटे में पूरा हो जाएगा. गौरतलब है कि वंदे भारत ट्रेन पटना से चलने के बाद जहानाबाद, गया, कोडरमा, हजारीबाग टाउन, बरकाकाना, टाटीसिलवे और रांची रुकते हुए हटिया जाएगी. वहीं, हटिया से लौटने के दौरान ट्रेन रांची, टाटीसिल्वे, बीआईटी मेसरा, बरकाकाना, हजारीबाग होते हुए पटना जाएगी. इससे पटना और हटिया के बीच लगभग 70 किलोमीटर की दूरी कम हो जाएगी.

अधिकारिक घोषणा अभी है बाकी

रेल मंत्रालय के एक अफसर के मुताबिक रांची-पटना के बीच वंदे भारत चलाने पर लगभग सहमति बन गई है. हालांकि, टाइमिंग को लेकर दक्षिण पूर्व रेलवे के अफसरों से रेल मंत्रालय ने सूचना देने के लिए कहा है. माना जा रहा है कि जल्द ही उद्घाटन की तारीख मिल जाएगी. एक बार उद्घाटन की तारीख आते ही परिचालन की सूचना सार्वजनिक कर दी जाएगी. इसके साथ ही यात्री इस ट्रेन से सफर का आनंद लेने के लिए अपना आरक्षण भी करा सकेंगे. संभावना जताई जा रही है कि रेल मंत्रालय 25 अप्रैल से राजधानी पटना और रांची के बीच वंदे भारत ट्रेन को पटरी पर दौड़ा सकता है. इसके चलने से यात्रियों को काफी सहूलियत होगी.

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें