मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:52 · नई दिल्ली संस्करण

प्रधानमंत्री मोदी 16 जुलाई को बुंदेलखण्ड को देंगे सौगात

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

28 माह में बनकर तैयार बुंदेलखण्ड एक्सप्रेस-वे का करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर बुंदेलखण्डवासियों के लिए बताया विशेष दिन

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 जुलाई को बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करेंगे। इस बड़ी उपलब्धि के लिए जालौन जिले की खुरई तहसील के कैथेरी गांव में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के लोकार्पण कार्यक्रम को लेकर एक ट्वीट भी किया है।प्रधानमंत्री मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा है कि बुंदेलखण्ड के हमारे भाईयों बहनों के लिए 16 जुलाई का दिन बेहद खास है। जालौन जिले में आयोजित कार्यक्रम में बुंदेलखण्ड एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण किया जाएगा। यह परियोजना स्थानीय स्तर पर अर्थव्यवस्था और कनेक्टेविटी को मजबूत करेगी।मिली जानकारी के मुताबिक जालौन में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 11:30 बजे शिरकत करेंगे। कार्यक्रम में उनके साथ उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई बड़े नेता और शासन के आला अधिकारी भी मौजूद होंगे। इस दौरान पीएम मोदी सभा को भी संबोधित करेंगे।उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 29 फरवरी 2020 को बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के निर्माण का शिलान्यास किया था। इस एक्सप्रेस-वे का निर्माण 28 महीने के भीतर पूरा कर लिया गया है और अब इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। इस लंबाई 296 किलोमीटर है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें