मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:56 · नई दिल्ली संस्करण

प्रधानमंत्री की मेघालय और नागालैंड के युवाओं से रिकार्ड मतदान करने की अपील

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

प्रधानमंत्री की मेघालय और नागालैंड के युवाओं से रिकार्ड मतदान करने की अपील

नई दिल्ली, 27 फरवरी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मेघालय और नागालैंड के युवा मतदाताओं से आज (सोमवार) रिकार्ड मतदान करने की अपील की है। उन्होंने इस बारे में ट्वीट किया है।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट में कहा है-'मेघालय और नागालैंड के लोगों, विशेष रूप से युवा और पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं से आज रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने का आग्रह करता हूं।'

उल्लेखनीय है कि नागालैंड और मेघालय विधानसभा के चुनाव के लिए मतदान शुरू हो चुका है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल के सागरदिघी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए भी वोटिंग शुरू हो चुकी है।

मेघालय विधानसभा चुनाव में शुरुआती मतदान को प्रोत्साहित करने के लिए पहले पांच मतदाताओं को सम्मानित किया गया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी मेघालय और नागालैंड विधानसभा चुनाव के लिए लोगों से भारी मतदान की अपील की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें