मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:52 · नई दिल्ली संस्करण

पीएलएफआइ उग्रवादी गिरफ्तार, कारतूस बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

खूंटी ।

एसपी आशुोष शेखर को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने गुरुवार को मुरहू थाना के बोयसा बिंदा टोली में छापेमारी कर पीएलएफआइ उग्रवादी स्टीफन सोय को गिरफ्तार किया। उसके पास से चार जिंदा कारतूस और तीन मांबाइल बरामद किये गये हैं। इस संबंध में एसपी ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि बोयसा बिंदा टोली गांव का स्टीफन सोय अपने घर में गोली और हथियार रखे हुए है। मुरहू के थाना प्रभारी पप्पत कुमार शर्मा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने बिंदाटाली में छापा मारा और स्टीफन को गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने बताया कि उसके खिलाफ पहले 2013 में भी मुरहू थाने में उग्रवादी घटनाओं और आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है। गिरफ्तार उग्रवादी ने पुलिस को बताया कि वह पीएलएफआइ के जोनल कमांडर जीदन गुड़िया के लिए काम करता है। जीदन गुड़िया ने ही उसे नेटवर्किंग के लिए मोबाइल दिये थे। छापेमारी टीम में एसआई दीपक कुमार सिंह, अर्जुन कुमार सिंह और सैट के जवान शामिल थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें