मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:43 · नई दिल्ली संस्करण

हरेला महोत्सव पर चमोली में 85 हजार पौधे लगाकर हरियाली का संकल्प

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
हरेला महोत्सव पर चमोली में 85 हजार पौधे लगाकर हरियाली का संकल्प

चमोली। हरेला के पावन अवसर पर जनपद चमोली में पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प के साथ व्यापक वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। जिला मुख्यालय गोपेश्वर स्थित पॉलिटेक्निक परिसर के समीप आयोजित वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में जिलाधिकारी गौरव कुमार ने अनार का पौधा रोपित कर अभियान का शुभारंभ किया।

"हर गांव का यही पैगाम, एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने जनपदवासियों को हरेला पर्व की शुभकामनाएं देते हुए बताया कि जनपद में हरेला के अवसर पर विभिन्न विभागों के समन्वय एवं व्यापक जनभागीदारी से 85 हजार से अधिक पौधों का रोपण किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने कहा कि पौधरोपण तभी सार्थक होगा जब लगाए गए पौधों का संरक्षण और संवर्धन भी सुनिश्चित किया जाए। इसके लिए सभी संबंधित विभागों एवं अधिकारियों को पौधों की सर्वाइवल (जीवित रहने) दर बढ़ाने के लिए नियमित निगरानी और आवश्यक संरक्षण उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि इस वर्ष विशेष रूप से फलदार पौधों के अधिकाधिक रोपण पर जोर दिया जा रहा है, ताकि पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ वन क्षेत्रों में जैव विविधता और वन्यजीवों के लिए प्राकृतिक खाद्य संसाधनों में भी वृद्धि हो सके। उन्होंने प्रत्येक नागरिक से कम से कम एक पौधा लगाने तथा उसकी देखभाल और संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार, अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, प्रभागीय वनाधिकारी सर्वेश कुमार, परियोजना निदेशक आनंद कुमार, विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, सरपंच तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें