मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:54 · नई दिल्ली संस्करण

प्लेटफार्म टिकट हुआ महंगा: दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ समेत इन आठ बड़े स्टेशनों पर शुरू हुई बिक्री

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक आशुतोष गंगल ने बताया कि दिल्ली के मुख्य स्टेशनों पर लोग प्लेटफार्म टिकट ले सकेंगे। जल्द ही एनसीआर के अन्य रेलवे स्टेशनों को भी शामिल किया जाएगा। स्टेशनों पर कोविड संक्रमण रोकने से बचाने के लिए व स्टेशन परिसर में भीड़ न बढ़े इसे ध्यान में रखकर प्लेटफार्म टिकट की बिक्री बंद की गई थी।

रेलवे स्टेशनों पर एक बार फिर प्लेटफार्म टिकट की बिक्री शुरू कर दी गई है। उत्तर रेलवे के दिल्ली रेल मंडल ने आठ मुख्य स्टेशनों पर प्लेटफार्म टिकट की बिक्री करने का निर्णय लिया है। आने वाले वक्त में चरणबद्ध तरीके से एनसीआर के अन्य स्टेशनों पर भी प्लेटफार्म टिकट की बिक्री की जाएगी। हालांकि ये प्लेटफार्म टिकट 10 रुपये की जगह 30 रुपये में मिलेंगे। तर्क दिया जा रहा है कि भीड़ को नियंत्रित रखने के लिए प्लेटफार्म टिकट का चार्ज बढ़ाया गया है।

कोरोना वायरस संक्रमण की गति कम पड़ने के साथ ही जहां ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जा रही है, वहीं प्लेटफार्म टिकट की बंद हुई खिड़की भी खुलने लगी हैं। यात्रियों की सहूलियत को ध्यान में रख टिकट की बिक्री शुरू करने का फैसला किया गया है।

हालांकि, अभी यह दिल्ली रेल मंडल के सिर्फ आठ बड़े स्टेशनों पर शुरू की जा रही है। इनमें मुख्य रूप से नई दिल्ली, दिल्ली सराय रोहिल्ला, पुरानी दिल्ली, हजरत निजामुद्दीन, आनंद विहार टर्मिनल, मेरठ सिटी, गाजियाबाद व दिल्ली कैंट स्टेशन शामिल हैं।

उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक आशुतोष गंगल ने बताया कि दिल्ली के मुख्य स्टेशनों पर लोग प्लेटफार्म टिकट ले सकेंगे। जल्द ही एनसीआर के अन्य रेलवे स्टेशनों को भी शामिल किया जाएगा। स्टेशनों पर कोविड संक्रमण रोकने से बचाने के लिए व स्टेशन परिसर में भीड़ न बढ़े इसे ध्यान में रखकर प्लेटफार्म टिकट की बिक्री बंद की गई थी। यात्रियों को कन्फर्म टिकट के साथ प्लेटफार्म पर जाने की अनुमति थी।

उल्लेखनीय है कि प्लेटफार्म टिकट नहीं मिलने से बुजुर्ग व बीमार यात्रियों को परेशानी हो रही थी। कोरोना की स्थिति की समीक्षा करने के बाद फिर से स्टेशन में प्रवेश के लिए टिकट की बिक्री का निर्णय लिया गया है। संक्रमण के मामलों के बढ़ने पर मार्च महीने में दिल्ली के रेलवे स्टेशनों पर प्लेटफार्म टिकट की कीमत 30 रुपये तक बढ़ा दी गई थी। कीमत बढ़ाने का फैसला इसलिए किया गया है ताकि प्लेटफार्म पर बेवजह की भीड़ जमा नहीं हो सके।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें