स्मार्ट सिटी की तर्ज पर विकसित होंगे पिथौरागढ़, उत्तरकाशी व गैरसैण, मुख्यमंत्री ने दी स्वीकृति

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पहाड़ी जिलों को स्मार्ट सिटी के तौर पर विकसित करने की कवायद शुरू कर दी है। पहले चरण में उन्होंने नगर निगम पिथौरागढ़, नगरपालिका परिषद बाड़ाहाट (उत्तरकाशी) व नगर पंचायत गैरसैंण (ग्रीष्मकालीन राजधानी) को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने के लिए अनुमोदन किया है। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने दी विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 39.68 करोड की धनराशि भी स्वीकृत की है।बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विकास की कई अहम योजनाओं को मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री ने शहरी विकास विभाग के अन्तर्गत 17 नगर निकायों में देवभूमि रजत जयंती पार्क के निर्माण के 13.46 करोड, जनपद देहरादून की उत्तर शाखा के अन्तर्गत गंगोत्री विहार में नलकूप खनन, राईजिग-मेन व तत्संबंधी कार्यों के निर्माण के लिए 2.22 करोड की धनराशि को मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री ने पीएम गतिशक्ति पोर्टल पर एसएएससीआई के अन्तर्गत प्रस्तावित जोन प्रथम शिवालिक नगर पम्पिंग जलापूर्ति योजना का पुनर्गठन योजना के तहत 6.81 करोड की योजना की योजना की स्वीकृति, अमृत 2.0 स्टेट वाटर एक्शन प्लान-2 के अन्तर्गत 05 योजनाओं के लिए 3.25 करोड रुपये मंजूर किए हैं।जनपद देहरादून की केन्द्रीय भण्डार शाखा के अन्तर्गत नगरीय पेयजल योजनओं के अघरेलू जल संयोजनों पर एएमआर वाटर मीटर अधिष्ठापन के कार्यों के लिए 10 करोड के साथ ही मुख्यमंत्री घोषणा के अन्तर्गत जनपद चम्पावत के विधानसभा क्षेत्र चम्पावत मे बनबसा के ग्रामीण क्षेत्रों में लोक निर्माण विभाग की आन्तरिक 10 किमी सड़कों के सुधारीकरण कार्य के लिए 3.94 करोड रुपये स्वीकृत किए हैं।





